मुख्य सेविका के पद के बारे में जानकारी

Download 1WWW.SARKARIJOBTREND.COM

आपने देखा ही होगा कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा आज मुख्य सेविका जो कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अन्तर्गत आने वाला एक महत्वपूर्ण पद है, आज इसकी आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है। इसमेंं कुल पदों की संख्या 2693 है। इसमें केवल वहीं महिलायें आवेदन कर सकती हैं, जिन्होंनें वर्ष 2021 में आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में भाग लिया हो। स पद पर आवेदन करने के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र हैं।

इस पद के बारे में आइये विस्तार से जानते हैं।

 

विभाग का नाम – बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग

भारत सरकार द्वारा प्रायोजित, 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और धात्री माताओं में कुपोषण और स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए भारत की एक अनूठी प्राथमिक सामाजिक कल्याण योजना है। 1975 में इसकी स्थापना के बाद से आंगनवाड़ी सेवायें योजना (ICDS Scheme) ने अपने दायरे में उल्लेखनीय रूप से विस्तार किया है।

उत्तर प्रदेश में बच्चों के सर्वागीण विकास और कल्याण हेतु आंगनवाड़ी सेवायें योजना (ICDS Scheme) के संचालन के लिए वर्ष 1988 से बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के रूप में एक अलग विभाग कार्यरत है। वर्ष 2008-09 में इस योजना का सार्वभौमीकरण हो चुका है और यह योजना प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में 897 बाल विकास परियोजनाओं एवं 189789 आंगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से योजना संचालित है।

 

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के मुख्य उद्देश्य 

  • 0-6 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना।
  • बच्चे के विकास के उचित मनोवैज्ञानिक, शारीरिक और सामाजिक आधार की नींव रखना।
  • बाल मृत्युदर, कुपोषण और स्कूल छोड़ने की दर को कम करना।
  • बाल विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभागों के बीच नीति और कार्यान्वयन के प्रभावी समन्वय स्थापित करना।
  • उचित पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से बच्चे की सामान्य स्वास्थ्य और पोषण संबंधी आवश्यकताओं की देखभाल करने के लिए माँ की क्षमता को बढ़ाना।
  • गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों के पोषण व स्वास्थ्य में सुधार करना।

 

पद का नाम – मुख्य सेविका

मुख्य सेविका का मुख्य कार्य निम्न गतिविधियों जैसे आंगनबाङी केन्द्रों में बच्चों की देखभाल करना, स्वच्छता और स्वच्छता को बढ़ावा देना, संचारी रोगों की जांच करना, आंकड़े एकत्र करना, रिकॉर्ड बनाए रखना और स्वास्थ्य देखभाल रेफरल प्रदान करना। मुख्य सेविका पर संस्थागत और क्षेत्रीय दोनों जिम्मेदारियां होतीं हैं। 

मुख्य सेविका पद का वेतन
इन पदों पर उम्मीदवारों को 2800 ग्रेड पे और पे स्केल 5200-20200 के अनुसार वेतन दिया जाता है। इस वेतनमान का प्रारंभिक मूल वेतन रु. 29200 प्रति माह है। 2800 ग्रेड पे सैलरी 2022 में 38000 से 40000 तक बनती है।

 

मुख्य सेविका की पोस्टिंग 

मुख्य सेविका पद की पोस्टिंग आमतौर पर आंगनबाङी केन्द्रों में होती है पर प्रशासन अपनी जरूरतों के हिसाब से मुख्य सेविका की पोस्टिंग लखनऊ मुख्यालय या जिला मुख्यालयों में भी की जाती है।

 

UPSSSC Mukhya Sevika 2022 Apply Online LinkClick Here

 

 

  • दोस्तों अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो और आपके मन में अगर इस पोस्ट को लेकर प्रश्न है तो आप नीचे कमेंट कर के हमसे पूछ सकते हैं।
  • आप हमें Email भी कर सकते हैं। हमारा Email Id है – contactus@indiaexam.in
To get the latest government job notifications or private job openings, explore today. Stay informed and ahead by visiting Sarkari Job Trend for the latest updates and more.
Always check the official notification before applying. Your careful review is key to your career success!

Leave a Comment